मासूम एलन कुर्दी को सुरक्षित जीवन की तलाश में समुद्र के किनारे पर मुर्दा देखकर जहां दुनिया के करोड़ों संवेदनशील लोगों को अपने बच्चे याद आने लगे थे वहीं आम लोगों ने सीरियाई लोगों को सुरक्षित भविष्य देने की मांग भी की थी।
और इस बार फिर दुनिया के करोड़ों लोगों को एक और चित्र ने झिंझोड़ कर रख दिया। इस बार दुनिया की अंतर्रात्मा को झिंझोड़ने वाली फ़ोटो सीरियाई, लीबियाई, यमनी और अफ़ग़ान पलायनकर्ताओं की नहीं बल्कि केन्द्रीय अमरीका के देश एल सेल्वाडोर के पलायनकर्ता पिता और बेटी की है।
एल सेल्वाडोर का मजबूर 25 वर्षीय बाप अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ अपना जीवन सुरक्षित बनाने के लिए मैक्सिको के रास्ते अमरीका में प्रविष्ट होने के प्रयास के दौरान सीमा पर पानी की लहरों में चल बसा।
एएफ़पी के अनुसार एल सेल्वाडोर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अमरीका में प्रविष्ट होने का प्रयास करने के दौरान पानी की लहरों में बहकर ज़िदगी की बाज़ी हारने वाले पिता और बेटी एल सेल्वाडोर के ही नागरिक हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अमरीका- मैक्सिको सीमा पर पानी की लहरों में अमरीकी राज्य टेक्सास में प्रविष्ट होने वाले समुद्र में डूब कर हताहत हुए।
दुनिया को झिंझोड़ने वाली यह घटना इस समय पेश आई जब एल सेल्वाडोर के 25 वर्षीय आस्कर अलबर्टू मैक्सिको से होते हुए अमरीकी सीमा के निकट समुद्र के किनारे पहुंचे और बच्ची को वहां खड़ा करके अपनी पत्नी को लेकर जाने के लिए वापस जाने लगे तो बच्ची ने समुद्र में छलांग लगा ली।
बच्ची की ओर से छलांग लगाए जाने के बाद पत्नी को ले जाने वाले आस्कर अलबर्टू तेज़ी से वापस लौटे और बच्ची को बचाने के लिए उन्होंने समुद्र में छलांग लगा दी जहां पानी की तेज़ लहरों ने दोनों बाप बेटी को जीवन से स्वतंत्र कर दिया।
पानी की तेज़ लहरें बाप और बेटी को तट पर ले आईं जहां मैक्सिको की महिला फ़ोटोग्राफ़र जूलिया ली डूस ने उनकी दर्दनाक तस्वीर कैमरे में क़ैद कर ली।




..................
300